Samsung Galaxy Tab Active 2 लॉन्च, कई बार गिरने के बाद भी नहीं टूटेगा

 Samsung Galaxy Tab series
Samsung ने भारत में अपना Galaxy Tab Active 2 को लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट रग्ड डिजाइन के साथ आता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Galaxy Tab Active 2 को मिलेट्री ग्रेड MIL-STD-840G  सर्टिफिकेशन दिया गया है जो इसकी मजबूती की अहम पहचान है। यह टैब S Pen इंटीग्रेशन और पोगो पिन कनेक्टर के साथ आता है। साथ ही डाटा सुरक्षा के लिए सैमसंग ने Galaxy Tab Active 2 में डिफेंस-ग्रेड Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 में संवेदनशील जानकारी को सिक्योर रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट दिया गया है। 3जीबी रैम वाले इस डिवाइस की कीमत 50,990 रुपये है। इसकी ब्रिक्री आने वाले मार्च माह से शुरू की जाएगी।
 Samsung Galaxy Tab series 
सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 में 8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जिसकी स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल हुआ है। इस टैबलेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस चिपसेट, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी और  एंड्रॉयड 8.1 ओरियो दिया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यह टैब 4450 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इस टैब के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Post a Comment

1 Comments